किन स्वास्थ्य स्थितियों में संतरे के सेवन से बचना चाहिए

किन स्वास्थ्य स्थितियों में संतरे के सेवन से बचना चाहिए

हेल्थ डेस्क :- संतरे को एक ऐसा फल माना जाता है, जिसे खाने से सेहत को ढेरों लाभ मिलते हैं। इम्यूनिटी बूस्ट करना हो या वजन घटाना हो संतरे से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता। इसमें कैलोरी की मात्रा नहीं होती है। यह ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए भी जाना जाता है। लेकिन इतने फायदे होने के बावजूद भी कुछ लोगों के लिए संतरा नुकसानदायक साबित हो सकता है।
आइए जानते हैं इस खबर में की किन स्वास्थ्य स्थितियों में संतरे के सेवन से बचना चाहिए। इस बारे में क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट

अगर आपको एसिडिटी की समस्या है जो संतरे के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि संतरे का नेचर एसिडिटी होता है।
इसमें साइट्रिक एसिड होता है। इसका सेवन करने से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ सकती है। इसमें मौजूद एसिड, एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों को ट्रिगर करता है।
इससे हार्ट बर्न की समस्या बढ़ जाती है। इसमें मौजूद फाइबर डायरिया जैसी समस्या पैदा कर सकता है।
जिन्हें पहले से ही किडनी में पथरी की समस्या है उन्हें भी संतरे का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल संतरे में विटामिन सी की मात्रा होती है और विटामिन सी कैल्शियम का अवशोषण ज्यादा करती है। इससे यह शरीर में ऑक्सलेट को भी बढ़ा देती है, जिसके कारण किडनी में पथरी बनने का खतरा हो सकता है।
वहीं जिन लोगों को सर्दी जुकाम की समस्या बनी रहती है उन्हें भी संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है इससे जुकाम और खांसी बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें-केनिशा अवस्थी की अद्भुत गोवा यात्रा: स्विमवीयर की शानदार तस्वीरें वायरल! – Era News

सेहत, खानपान और जीवन शैली